Top News

स्वास्थ्य सेवाओं में गति और गुणवत्ता पर कलेक्टर का सख्त रुख

 स्वास्थ्य सेवाओं में गति और गुणवत्ता पर कलेक्टर का सख्त रुख

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में रिपोर्टिंग से आगे बढ़कर जमीनी परिणाम देने के निर्देश

जिला सूरजपुर/13 मई 2026/   कलेक्टर रेना जमील ने बुधवार को जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर विस्तृत चर्चा करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं संस्थागत व्यवस्थाओं को मजबूत करने हेतु अनेक महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाएँ सीधे आम जनता के जीवन से जुड़ी होती हैं, अतः इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब केवल रिपोर्टिंग पर्याप्त नहीं है, बल्कि जमीनी स्तर पर वास्तविक परिणाम दिखने चाहिए तथा निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य पूर्ण न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

           बैठक के दौरान कलेक्टर ने स्वास्थ्य केन्द्रों में उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाओं की नियमित मॉनीटरिंग सुनिश्चित करने हेतु स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए।



             मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के अंतर्गत जमील ने गर्भवती महिलाओं की समय पर स्वास्थ्य जांच, सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में एएनसी जांच तथा संस्थागत प्रसव सुविधाएँ सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने उन स्वास्थ्य केन्द्रों, जहाँ संस्थागत प्रसव की औसत संख्या कम पाई गई, के संबंधित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को सुधार लाने के निर्देश दिए तथा कम संस्थागत प्रसव वाले केंद्रों की स्थिति पर अप्रसन्न�

Post a Comment

और नया पुराने