ट्रक और क्लिंकर में आमने सामने की टक्कर के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला, एक गंभीर
जानकारी के अनुसार दोनों ट्रक तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रहे थे। महुली के पास पहुंचते ही किसी कारणवश दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद क्लिंकर लोड ट्रक में आग भड़क उठी और देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका और वह ट्रक के अंदर ही फंस गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं त्रिकुंडा थाना पुलिस और प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस द्वारा मृतक चालक के शव को बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment