’गर्मी में न हो पानी की किल्लत, योजनाएं समय पर पूरी हों‘- दिशा बैठक में सांसद ज्योत्सना महंत के निर्देश’
’कोरिया-एमसीबी जिले के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति हुई बैठक’
स्कूल-आंगनबाड़ी सुविधाओं पर निर्देश’
सांसद ने कहा कि हर स्कूल में बालिकाओं के लिए अलग शौचालय अनिवार्य हो, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल और शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और मात्रा में कोई कमी न हो।
’सिंचाई और जल संरक्षण को लेकर निर्देश’
जल संसाधन विभाग जिला एमसीबी को निर्देश दिए गए कि नहर निर्माण और मरम्मत कार्य तेज किए जाएं, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो, डेम और तालाबों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
’पारदर्शिता और निगरानी पर जोर’
बैठक में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी और एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने योजनाओं की प्रगति प्रस्तुत की। वहीं कोरिया एसपी रवि कुमार कुर्रे और एमसीबी एसपी रत्ना सिंह ने कानून-व्यवस्था, सड़क दुर्घटना और क्रियान्वयन की जानकारी दी।
सांसद ने सभी योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने और उनका लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचाने पर जोर दिया। कलेक्टरों ने भरोसा दिलाया कि दिशा समिति के निर्देशों की निगरानी नियमित समय-सीमा बैठकों में की जाएगी, लंबित मामलों का जल्द निराकरण किया जाएगा।
’एमसीबी के जनप्रतिनिधियों ने रखी क्षेत्रीय समस्याएं’
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं और सुझाव दिए, जिन पर प्रशासन ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
.jpeg)

जिला कोरिया 22 अप्रैल 2026/ कोरिया जिला और मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर जिला (एमसीबी) के विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर बुधवार को जिला पंचायत के मंथन कक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ज्योत्सना चरण दास महंत ने की। इस दौरान दोनों जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, वन विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि पेयजल और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए ग्रामीणों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। भीषण गर्मी को देखते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराब हैंडपंपों की तत्काल मरम्मत की जाए, जरूरत पड़ने पर टैंकर से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए। गांव-गांव में पेयजल आपूर्ति की नियमित निगरानी हो।
केंद्र योजनाओं में गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्ती’
सांसद ज्योत्सना चरण दास महंत ने जल जीवन मिशन, मनरेगा और अन्य केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और तय समयसीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मैदानी स्तर पर जाकर निरीक्षण करें और लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करें।

मनरेगा में रोजगार सृजन पर जोर’
बैठक में कोरिया जिले के मनरेगा के आंकड़े प्रस्तुत किए गए, जिनमें 53,429 पंजीकृत परिवार, 90,441 श्रमिक पंजीकृत, 36,895 परिवारों को रोजगार, 57,357 श्रमिकों को काम इनमें महिला श्रमिकों की 48 प्रतिशत भागीदारी है। सांसद ने इन आंकड़ों की सराहना करते हुए रोजगार के अवसर और बढ़ाने के निर्देश दिए।
’363 किमी सड़कों का निर्माण जारी’
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीएमजनमन के तहत कोरिया जिले में 63 सड़कों का निर्माण,कुल लंबाई 363 किलोमीटर लगभग 266 करोड़ रुपये की स्वीकृति व सभी कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं और समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में कोरिया जिले के मनरेगा के आंकड़े प्रस्तुत किए गए, जिनमें 53,429 पंजीकृत परिवार, 90,441 श्रमिक पंजीकृत, 36,895 परिवारों को रोजगार, 57,357 श्रमिकों को काम इनमें महिला श्रमिकों की 48 प्रतिशत भागीदारी है। सांसद ने इन आंकड़ों की सराहना करते हुए रोजगार के अवसर और बढ़ाने के निर्देश दिए।
’363 किमी सड़कों का निर्माण जारी’
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीएमजनमन के तहत कोरिया जिले में 63 सड़कों का निर्माण,कुल लंबाई 363 किलोमीटर लगभग 266 करोड़ रुपये की स्वीकृति व सभी कार्य वर्तमान में प्रगति पर हैं और समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्कूल-आंगनबाड़ी सुविधाओं पर निर्देश’
सांसद ने कहा कि हर स्कूल में बालिकाओं के लिए अलग शौचालय अनिवार्य हो, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल और शौचालय व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और मात्रा में कोई कमी न हो।
’सिंचाई और जल संरक्षण को लेकर निर्देश’
जल संसाधन विभाग जिला एमसीबी को निर्देश दिए गए कि नहर निर्माण और मरम्मत कार्य तेज किए जाएं, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हो, डेम और तालाबों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
’पारदर्शिता और निगरानी पर जोर’
बैठक में कलेक्टर चंदन त्रिपाठी और एमसीबी कलेक्टर डी. राहुल वेंकट ने योजनाओं की प्रगति प्रस्तुत की। वहीं कोरिया एसपी रवि कुमार कुर्रे और एमसीबी एसपी रत्ना सिंह ने कानून-व्यवस्था, सड़क दुर्घटना और क्रियान्वयन की जानकारी दी।
सांसद ने सभी योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने और उनका लाभ सीधे आम नागरिकों तक पहुंचाने पर जोर दिया। कलेक्टरों ने भरोसा दिलाया कि दिशा समिति के निर्देशों की निगरानी नियमित समय-सीमा बैठकों में की जाएगी, लंबित मामलों का जल्द निराकरण किया जाएगा।
’एमसीबी के जनप्रतिनिधियों ने रखी क्षेत्रीय समस्याएं’
बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखीं और सुझाव दिए, जिन पर प्रशासन ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
.jpeg)
.jpeg)
दिशा बैठक में साफ संदेश दिया गया कि विकास कार्यों में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और आम जनता को बुनियादी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
.jpeg)

पेयजल और स्वास्थ्य पर फोकस- आम जनता को न हो परेशानी’
एक टिप्पणी भेजें