19 परीक्षा केंद्रों में होगी मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा, 26 अप्रैल को’
’सुबह 9ः30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश’
’परीक्षा केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कलेक्टर ने दिए निर्देश’
जिला कोरिया 22 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 26 अप्रैल (रविवार) को कोरिया जिला में किया जाएगा। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 4,825 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं और अभ्यर्थियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
’समय का रखें विशेष ध्यान-9ः30 बजे के बाद प्रवेश बंद’
परीक्षा सुबह 10ः00 बजे से 12ः15 बजे तक आयोजित होगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार सुबह 9ः30 बजे बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम दो घंटे पहले केंद्र पहुंचें, ताकि फ्रिस्किंग और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके। साथ ही, एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने की भी सलाह दी गई है।
’जिले में 19 परीक्षा केंद्र, कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा’
परीक्षा के लिए बैकुण्ठपुर सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 19 केंद्र बनाए गए हैं। प्रमुख केंद्रों में शासकीय महाविद्यालय, मॉडल स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल, पॉलिटेक्निक कॉलेज, नवोदय विद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थान शामिल हैं।
प्रत्येक केंद्र पर पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) नियुक्त किए गए हैं, जो प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने और परीक्षा के सुचारु संचालन की जिम्मेदारी संभालेंगे। परीक्षा समाप्ति के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सुरक्षित रूप से निर्धारित समन्वय केंद्र में

एक टिप्पणी भेजें