Top News

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने की संभाग व जिला प्रभारियों की घोषणा; गौतम विश्वकर्मा को मिली सूरजपुर सह-प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने की संभाग व जिला प्रभारियों की घोषणा; गौतम विश्वकर्मा को मिली सूरजपुर सह-प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी*

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव जी की सहमति से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा छत्तीसगढ़ के संभाग प्रभारी-सहप्रभारी तथा जिला प्रभारी-सहप्रभारी के नामों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। आगामी संगठनात्मक कार्यों को गति देने और जमीनी स्तर पर मोर्चा को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से इन महत्वपूर्ण नियुक्तियों को अंतिम रूप दिया गया है।

​इसी कड़ी में, छत्तीसगढ़ शासन के असंगठित बोर्ड के पूर्व सदस्य पूर्णकालिक विस्तारक रहे  एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री गौतम विश्वकर्मा जी को उनकी संगठनात्मक क्षमता और निष्ठा को देखते हुए जिला सूरजपुर का सह-प्रभारी  नियुक्त किया गया है।

​कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर, दी बधाइयाँ:

गौतम विश्वकर्मा जी को सूरजपुर जिले का सह-प्रभारी बनाए जाने पर पार्टी पदाधिकारियों, समर्थकों और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने इसे शीर्ष नेतृत्व का एक सराहनीय निर्णय बताते हुए कहा कि उनके संगठनात्मक अनुभव का लाभ सूरजपुर जिले में मोर्चा को मजबूत करने में मिलेगा। इस नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।

नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए. गौतम विश्वकर्मा जी ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद किया और कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे और पिछड़ा वर्ग समाज को पार्टी से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे। स्वागत समारोह कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रूपेश दुबे निलेश कुमार तिवारी रवि जायसवाल संजय एक्का संदीप ताम्रकार नंदकुमार ताम्रकार उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم