Top News

सुशासन तिहार 2026ः मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिलमा के जन चैपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

 सुशासन तिहार 2026ः मुख्यमंत्री देव साय ने सिलमा के जन चैपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

ग्राम सुआरपारा के राजेश शुक्ला को मिला बिजली बिल माफी और आर्थिक सहायता

जिला अम्बिकापुर 03 मई 2026/  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सरगुजा प्रवास के दौरान "सुशासन तिहार" के अंतर्गत बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत सिलमा के शांतिपारा में आयोजित जन चैपाल कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं के क्रियान्वयन का जानकारी ली और प्राप्त आवेदनों पर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।



मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: मौके पर ही मिली राहत

जन चैपाल के दौरान ग्राम सुआरपारा निवासी राजेश शुक्ला ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी आर्थिक कठिनाइयों को रखते हुए बिजली बिल समाधान और आर्थिक सहयोग के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए शुक्ला को आश्वस्त किया कि उनकी आर्थिक स्थिति को देखते हुए बिजली बिल माफ करने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी और शासन की ओर से हरसंभव आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से खुशी जाहिर करते हुए राजेश शुक्ला ने कहा मैं अपनी समस्या को लेकर बहुत परेशान था, लेकिन मुख्यमंत्री जी ने सिलमा शांतिपारा बतौली की इस चैपाल में मेरी बात को बड़े अपनेपन से सुना। मुझे बिजली बिल माफी और आर्थिक मदद का भरोसा मिला है, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

गाँव-गाँव, द्वार-द्वार सुशासन की सरकार

जन चौपाल को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि 40 दिनों  तक श्सुशासन तिहारश् का आयोजन किया जाएगा। अभी तक आप अपने काम को लेकर प्रशासन तक जाते थे लेकिन सुशासन तिहार में हर नागरिक के दरवाजे तक प्रशासन पहुँचगा। इस



Post a Comment

और नया पुराने