उदयपुर सीएचसी में 10 बिस्तरीय पोषण पुनर्वास केंद्र संचालन शुरू, अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति राधा रवि ने किया शुभारंभ
कलेक्टर अजीत वसंत ने बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने, शत-प्रतिशत ऑक्यूपेंसी सुनिश्चित करने दिए निर्देश
जिले में अब 3 पोषण पुनर्वास केंद्र होंगे संचालित
जिला अम्बिकापुर 13 मई 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में पोषण पुनर्वास केंद्र का संचालन शुरू हुआ। पूर्व में निरीक्षण के दौरान उदयपुर क्षेत्र में कुपोषित बच्चों के बेहतर उपचार और देखभाल हेतु कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने पोषण पुनर्वास केंद्र शुरू करने आवश्यक व्यवस्था हेतु निर्देशित किया था।
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदयपुर में 10 बिस्तरीय पोषण पुर्नवास केन्द्र का जिला खनिज न्यास निधि मद से जीर्णोधार कार्य, मानव संसाधन की व्यवस्था, पोष्टिक आहार इत्यादि व्यवस्था की गई। आवश्यक कार्यवाही पश्चात 4 मई को अध्यक्ष जिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति राधा रवि के द्वारा 10 बिस्तरीय पोषण पुर्नवास केन्द्र का उद्घाटन किया गया। उन्होंने व्यवस्थाओं को देखा और शिशुवती माताओं से चर्चा की।
एनआरसी उदयपुर क्षेत्र के कुपोषण से जूझ रहे बच्चों के स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां बच्चों को पौष्टिक आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
अधिकारियों ने बताया कि केंद्र में प्रशिक्षित चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए हैं, जो गंभीर रूप से कुपोषित बच्चों की देखभाल करेंगे। साथ ही माताओं को संतुलित आहार एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें