स्टॉक सूची अद्यतन रखने तथा शिकायत हेतु खाद्य विभाग के कॉल सेंटर की जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
मध्यान्ह भोजन एवं छात्रावास भोजन व्यवस्था पर निर्देश:-
आयोग के अध्यक्ष ने जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के अंतर्गत प्रति डाइट खाद्यान्न, दाल, सब्जी आदि की मात्रा प्रदर्शित करने तथा इसके सही क्रियान्वयन के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शासकीय आश्रम एवं छात्रावासों में दोनों समय के भोजन में अनिवार्य रूप से दाल प्रदाय करने, प्रति डाइट खाद्यान्न, दाल, खाद्य तेल एवं सब्जी की निर्धारित मात्रा को भोजन कक्ष में प्रदर्शित एवं क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को लंच समय के लिए पृथक से भोजन टिफिन/लंच बॉक्स प्रदाय करने के निर्देश भी दिए गए। समस्त छात्रावासों में सामग्री रजिस्टर अद्यतन रखने तथा खाद्य विभाग के कॉल सेंटर को स्थाई रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए।
आदिवासी आश्रमों का औचक निरीक्षण:-
आयोग के दल द्वारा आदिवासी बालक आश्रम बैजनाथपुर एवं कन्या आश्रम ओडगी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आश्रम को प्राप्त समस्त सामग्री का स्टॉक रजिस्टर अद्यतन रखने तथा आश्रमों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में ये अधिकारी रहे उपस्थित:-
जिला मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में कलेक्टर एस. जयवर्धन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पाटले, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के सदस्य सचिव राजीव कुमार जायसवाल, खाद्य अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम सहित जिले के समस्त सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें