Top News

समय रहते टला बाल विवाह: केल्हारी क्षेत्र में टीम की सतर्कता से बचा नाबालिग का भविष्य

समय रहते टला बाल विवाह: केल्हारी क्षेत्र में टीम की सतर्कता से बचा नाबालिग का भविष्य 

एमसीबी/29 अप्रैल 2026/ बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत विकासखण्ड मनेंद्रगढ़ में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने समय रहते एक नाबालिग बालिका का विवाह रुकवाकर सराहनीय पहल की। थाना केल्हारी अंतर्गत ग्राम पंचायत डांडहंसवाही में बाल विवाह की सूचना मिलते ही जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, सेक्टर सुपरवाइजर एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की टीम सक्रिय हो गई।

टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर ग्राम पंचायत के सरपंच एवं पंचों के सहयोग से बाल विवाह को रुकवाया और परिजनों को समझाइश दी। इस दौरान बालिका और उसके परिवार को बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताया गया, साथ ही इसके सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों पर भी जागरूक किया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुरीति ही नहीं बल्कि गंभीर कानूनी अपराध भी है। बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत इस प्रकार के मामलों में कड़ी वैधानिक कार्रवाई का प्रावधान है। टीम ने ग्रामीणों को कानून की जानकारी देते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने और समय पर सूचना देने की अपील की गई है।

Post a Comment

और नया पुराने