ग्रीष्मकालीन विशेष अभियान: पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
महिला हैंडपंप मेकेनिक द्वारा युद्धस्तर पर जारी हैंडपंप मरम्मत कार्य
जिला अम्बिकापुर 28 अप्रैल 2026/ ग्रीष्म ऋतु में पेयजल आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने तथा हैंडपंपों के त्वरित संधारण के उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खण्ड अंबिकापुर द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले में पेयजल संबंधी शिकायतों के शीघ्र निराकरण के लिए नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
विशेष पहल के रूप में जिले में महिला हैंडपंप मेकेनिकों द्वारा भी युद्धस्तर पर हैंडपंप मरम्मत कार्य किया जा रहा है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों में त्वरित सुधार कार्य सुनिश्चित हो रहा है और स्थानीय स्तर पर पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ बन रही है।
विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1916 जारी किया गया है, जिस पर कॉल कर पेयजल एवं हैंडपंप से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके अतिरिक्त सभी जनपद पंचायत कार्यालयों में उपलब्ध पेयजल (हैंडपंप संधारण) पंजी में भी शिकायत दर्ज कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

एक टिप्पणी भेजें