Top News

प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी नहीं, तकनीकी त्रुटि का मामला’

 प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी नहीं, तकनीकी त्रुटि का मामला’

जिला कोरिया 27 अप्रैल 2026/ ग्राम कैलाशपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थी से जुड़े मामले में सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक समाचार का जनपद पंचायत, सोनहत द्वारा आधिकारिक रूप से खण्डन किया गया है।

दोनों को क़िस्त मिल गया है। संतलाल ने प्लीन्थ तक आवास बना लिया इसलिए उसे दो क़िस्त प्राप्त है। समय लाल ने प्रथम क़िस्त प्राप्ति उपरांत कार्य प्रारंभ नहीं किया है। जानकारी के अनुसार, संबंधित हितग्राही श्री समयलाल एवं उनके सगे भाई संतलाल, दोनों ही प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 में पंजीयन के दौरान तकनीकी त्रुटि के चलते समयलाल की आवास आईडी में संतलाल की जानकारी दर्ज हो गई, जिसके कारण प्रथम किस्त की राशि संतलाल के खाते में चली गई। चूंकि भुगतान आधार आधारित प्रणाली से किया गया था, इसलिए बाद में आवास आईडी में सुधार संभव नहीं हो सका। इस स्थिति में स्थानीय स्तर पर समाधान करते हुए संतलाल की आईडी में समयलाल का आधार अपडेट कर प्रथम किस्त की 40,000 रुपये की राशि समयलाल को उपलब्ध कराई गई।

जनपद पंचायत ने स्पष्ट किया है कि दोनों हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान किया जा चुका है और यह पूरा मामला केवल आधार एवं आईडी के आपसी परिवर्तन (स्वैप) से जुड़ी तकनीकी त्रुटि का है। इसमें किसी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार नहीं पाया गया है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और किसी भी जानकारी के लिए अधिकृत स्रोतों पर ही भरोसा रखें।

Post a Comment

और नया पुराने