Top News

भाजपा छत्तीसगढ़ से मिली बडी जिम्मेदारी विधिक प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश सदस्य नियुक्त होने पर अधिवक्ता संजीव कुमार सेठ का उनके कार्यालय पहुंचकर अधिवक्ता संघ द्वारा किया गया स्वागत


जिला सरगुजा,से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मे संजीव कुमार सेठ जी को मिली बडी जिम्मेदारी पार्टी कार्यकर्ताओं मे खुसी का माहौल विधि प्रकोष्ठ के कार्य समिति नियुक्त होने पर संजीव सेठ जी के लखनपुर स्थित तहसील के समीप कार्यालय में उपस्थित हो कर लखनपुर तहसील के समस्त अधिवक्तागण, स्टॉप वेंडर गण, मुख्तार व टाइपिस्ट गण पहुंच फूल माला पहना कर,आपसी मिष्ठान वितरण करते हुए संजीव कुमार सेठ जी को मिठाई खिला कर जोरदार स्वागत सम्मान किया गया।
नवनियुक्त विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सदस्य संजीव कुमार सेठ ने कहा आप सभी के आशीर्वाद और सहयोग से अम्बिकापुर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे सरगुजा तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश मे प्रतिनिधित्व का प्रदेश सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है। मैं संगठन एवं आप सभी का तहे दिल से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। स्वागत के दौरान अधिवक्ता लखन सिंह, देवदत्त सोनी, मुकेश कुमार राजवाड़े, सुरेंद्र राजवाड़े, स्टांप वेंडर सत्यदेव दास महंत, टाइपिस्ट व अधिवक्ता लिपिक दिव्या दास महंत, ऐश्वर्या राजवाड़े, रामलाल महंत, धनसु राजवाड़े, खिलेश्वर राजवाड़े, नीरज गुप्ता, ताराचंद दास प्रकाश राजवाड़े सहित समस्त शुभचिंतक अधिकारी कार्यकर्ता गण उपस्थि रहे।






Post a Comment

और नया पुराने