Top News

भाजपा विधि प्रकोष्ठ सरगुजा द्वारा भीषण गर्मी से आम जनता और न्यायालय के पक्षकारों को निजात दिलाने ठंडा पेय जल उपलब्ध कराने सार्वजनिक प्याऊ का किया शुभारंभ

भाजपा विधि प्रकोष्ठ सरगुजा द्वारा भीषण गर्मी से आम जनता और न्यायालय के पक्षकारों को निजात दिलाने ठंडा पेय जल उपलब्ध कराने सार्वजनिक प्याऊ का किया शुभारंभ

जिला सरगुजा अंबिकापुर जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर के मुख्य द्वार के बगल में आज ठंडा पानी प्याऊ का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर मंजूषा भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने फीता काट कर, उपस्थित पक्षकारों तथा आम जन मानस को गुड चना खिलाते हुए ठंडा पानी पिला कर सार्वजनिक प्याऊ का शुभारंभ किया.

 इस अवसर पर भारत सिंह सिसोदिया ने कहा जिला एवं सत्र न्यायालय अम्बिकापुर मे आने जाने वाले सभी आम जनता और पक्षकारों को गुड चना के साथ ठंडा पेय जल उपलब्ध होगा, महापौर मंजूषा भगत ने विधि प्रकोष्ठ सरगुजा के इस सामाजिक कार्य की सराहना किये आज के ईस कार्यक्रम मे उपस्थित प्रदेश सदस्य संजीव कुमार सेठ ने कहा भाजपा विधि प्रकोष्ठ सदैव आम जनता और पक्षकारों की सेवा के लिए निरंतर तत्पर है,

जिला संयोजक जन्मेजय पाण्डेय ने कहा सरगुजा विधि प्रकोष्ठ कानूनी सेवा के साथ साथ आम जन हितैषी कार्य भी निरंतर करता रहेगा. भाजपा विधि प्रकोष्ठ सरगुजा द्वारा आरंभ किए गए।

सार्वजनिक प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर एडवोकेट संदीप तिवारी. जिला महामंत्री विनोद हर्ष, विद्यानंद मिश्रा, जन्मेजय मिश्रा, मनोज कंसारी, प्रदेश सदस्य अरविंद कन्नौजिया, प्रकाश मणि त्रिपाठी, अरुणा सिंह, सुरेंद्र पांडेय, आशा जायसवाल, अमरेंद्र गुप्ता, अनीस सिंह, धनंजय मिश्रा,साक्षी सिंह, ज्योति मंडल, मानो शर्मा, अश्वनी पाण्डेय, रवि विश्वकर्मा,आशा तिवारी, विवेक पाण्डेय, हिमांशु गुंजन सही भाजपा विधि प्रकोष्ठ सरगुजा के समस्त सदस्य एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم